Thursday, October 27, 2011

हनुमान जयंती पर श्रीराम आरती वाराणसी :


श्री हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलवार को लल्लापुरा में हिन्दू व मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम आरती कर सद्भावना का संदेश दिया। यह कार्यक्रम विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त ओपी केजरीवाल ने बच्चों को कलम बांटकर शिक्षा के क्षेत्र में अंधेरा दूर करने का प्रयास किया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. लक्ष्मण राय ने संस्थान की निदेशक नाजनीन अंसारी की उर्दू में हस्तलिखित श्रीराम प्रार्थना का लोकार्पण किया।

No comments:

Post a Comment